औरैया में PET-2026 परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। औरैया, 25 अक्टूबर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को शांतिपूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस सक्रिय रही। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए निगरानी की जा रही है।

इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपदीय कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके और किसी भी समस्या की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराना और अभ्यर्थियों को व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा तथा निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई