जनपद चन्दौली में आगामी त्यौहार एवं एयर शो के दृष्टिगत सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिनांक 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक जनपद में निम्नलिखित नो-इन्ट्री प्लान लागू किया गया है:

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कोयला मण्डी से रामनगर मार्ग: कोयला मण्डी से कोई भी ट्रक या भारी वाहन पड़ाव होते हुए रामनगर की तरफ नहीं जाएगा। यह नो-इन्ट्री रात्रि 24:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक खोली जाएगी। लंका मैदान से कोयला मण्डी मार्ग: लंका मैदान से कटेसर होते हुए कोयला मण्डी की तरफ कोई भी ट्रक या भारी वाहन नहीं जाएगा। यह नो-इन्ट्री भी रात्रि 24:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक खोली जाएगी।

दिव्याकालीन प्रतिबंध: कोयला मण्डी व लंका मैदान दोनों ही तरफ से दिन के समय नो-इन्ट्री सख्ती से लागू रहेगी। लंका मैदान से चकिया तिराहा मार्ग: लंका मैदान से चकिया तिराहे होते हुए पड़ाव (मुगलसराय) की तरफ कोई भी मालवाहक या भारी वाहन नहीं जाएगा।

महत्वपूर्ण अपील:
उपरोक्त व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त ट्रक व्यापारियों एवं चालकों से अपील की जाती है कि वे सहयोग करें तथा कोयला मण्डी क्षेत्र में किसी भी ट्रक या भारी वाहन को मुख्य मार्ग (मेन रोड) या सर्विस रोड पर खड़ा न होने दें।

रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई