अभियान के क्रम में विद्यालय की छात्राओं ने नारी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों (देवी स्वरूपा) में सज-धजकर तथा हाथों में सुरक्षा संबंधी पंपलेट व जागरूकता बैनर थामकर समाज को सशक्तिकरण का संदेश दिया।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली धानापुर ।

उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ अभियान के तहत आज दिनांक 17.10.2026 को जनपद चंदौली में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में विशेष जागरूकता अभियान का संचालन किया गया.

उक्त अभियान के तहत जनपद के पीएम प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय, विकास क्षेत्र चकिया परिसर में कार्यक्रम को आयोजित किया गया,साथ ही धानापुर क्षेत्रान्तर्गत NBN पब्लिक स्कूल घूरेहू धानापुर की बालिकाओं ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने नारी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों (देवी स्वरूपा) में सज-धजकर तथा हाथों में सुरक्षा संबंधी पंपलेट व जागरूकता बैनर थामकर समाज को सशक्तिकरण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को शासन द्वारा संचालित आपातकालीन सेवाओं व सुरक्षा नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों और विद्यालय की अध्यापिकाओं की उपस्थिति में छात्राओं एवं स्थानीय महिलाओं के बीच सुरक्षा और अधिकार संबंधी पंपलेट वितरित किए गए. इस प्रकार के आयोजनों से समाज में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है तथा उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ है.

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एयर शो की तैयारियों को लेकर अस्थाई थानों पर तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग—दर्शकों की सुरक्षा, सुगम यातायात, सुव्यवस्थित भीड़ प्रबंधन एवं जन सुविधाओं पर विशेष जोर; जन सहयोग से भव्य, सुरक्षित एवं यादगार आयोजन की तैयारी।