दिनांक 17.10.2026 को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर लोली पाण्डे की बगिया, कठिरांव से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान एक बाल अपचारी के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा अभियुक्त अंकित कुमार माली के कब्जे से एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त अंकित कुमार माली ने बताया कि उक्त तमंचा उसे जौनपुर जनपद में रास्ते में पड़ा मिला था, जिसे उसने अपने पास रख लिया था तथा लगभग एक सप्ताह पूर्व बाल अपचारी को दे दिया था। बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त एवं पुलिस अभिरक्षा में लिए गए बाल अपचारी का विवरण
1. अंकित कुमार माली पुत्र अरविंद माली, निवासी ग्राम कठिरांव, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।
2. 01 बाल अपचारी
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 0328/2026, धारा 9(1)(a)(i)/25(2) आयुध अधिनियम, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी का विवरण
1. एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर।
2. एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त अंकित कुमार माली ने बताया कि उसे उक्त तमंचा जौनपुर जनपद में रास्ते में पड़ा मिला था, जिसे उसने अपने पास रख लिया था। लगभग एक सप्ताह पूर्व उसने तमंचा एक बाल अपचारी को दे दिया था। बाल अपचारी ने बताया कि उसने उक्त तमंचा अभियुक्त से शौकिया तौर पर रखने एवं लोगों में धाक जमाने के लिए लिया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी कठिरांव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. का0 अक्षय यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 अरविन्द सिंह, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।







