मिर्जामुराद।
गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित बंगला चट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के निकट शिव शक्ति युवा क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार की देर शाम सप्तमी के दिन मां दुर्गा के पट का विधिवत उद्घाटन किया गया।
शक्ति की अधिष्ठात्री मां कालरात्रि के मंत्रोच्चारण एवं नेत्र संस्कार के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने मां दुर्गा के पट का अनावरण किया। पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान पंडित जी द्वारा मां की विशेष आरती भी की गई। भक्तों ने कतार में खड़े होकर मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।पट अनावरण के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, जिला मंत्री सुरेन्द्र बिन्द, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’,
कमेटी के उपाध्यक्ष राजन बिन्द, व्यवस्थापक मनोज कुमार सोनकर, आदित्य गुप्ता, भाजपा नेता अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, प्रवेश उर्फ गुड्डू, दिलीप सोनकर, राजीव गुप्ता सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।







