विकास खंड चहनियां में प्री-मेगा /वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 01.11.2026 को जनपद चन्दौली में मेगा/वृहद विधिक सहयता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके संबंध में दिनांक 17.10.2026 को विकास खण्ड चहनियां चन्दौली में प्री-मेगा कैम्प का आयोजन किया गया।

जिसमें श्रम विभाग गणेश विश्वकर्मा, समाज कल्याण विभाग प्रिंस गुप्ता, ग्रामीण आजिविका मिशन आशिष गुप्ता, कृषि विभाग चन्दन राम तकनीकी सहायक, पंचायती राज विभाग पवन कुमार शर्मा, पशुपालन विभाग डा० सुवाष यादव, महिला कल्याण विभाग अर्चना देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंकित सिंह, आंगनवाड़ी अनिता देवी व अन्य विभाग सम्मिलित रहे। उक्त कैम्प मेगा/वृहद विधिक सहयता एवं सेवा शिविर में विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल लगाकर उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा चलायी जा रही

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस कैम्प का उद्देश्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रति आमजन मानस में जागरूकता उत्पन्न हो सके और वे उन योजनओं का लाभ ले सके।

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एयर शो की तैयारियों को लेकर अस्थाई थानों पर तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग—दर्शकों की सुरक्षा, सुगम यातायात, सुव्यवस्थित भीड़ प्रबंधन एवं जन सुविधाओं पर विशेष जोर; जन सहयोग से भव्य, सुरक्षित एवं यादगार आयोजन की तैयारी।