नीरज पाण्डेय किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाए गए

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कांग्रेस नेता तथा निवर्तमान जिला सचिव नीरज पाण्डेय किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इस आशय का पत्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया है। नीरज पाण्डेय के मनोनयन और नियुक्ति पर क्षेत्र के किसान और कांग्रेस के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

नीरज पाण्डेय सेवापुरी विधानसभा के ढढोरपुर राजातालाब के निवासी हैं।ये अपने गांव के प्रधान भी रह चुके हैं।किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे हैं। खेती-बाड़ी में अनुदान और कृषि उत्पादन के समर्थन मूल्य में वृद्धि को लेकर भी कई बार आंदोलन चला चुके हैं।

नीरज पाण्डेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने मनोनयन के लिए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया और बताया कि वे जनपद के किसानों के बेहतरी के लिए कार्य करते रहेंगे और पार्टी के विश्वास पर खरा उतरना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई