वाराणसी। शहर के व्यस्त मैदागिन चौराहे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर धनंजय सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए मोर्चा संभाला और पुलिसकर्मियों की मदद से कुछ ही मिनटों में जाम हटवाकर रास्ता खाली कराया।
मैदागिन चौराहा वाराणसी के प्रमुख और व्यस्त इलाकों में शामिल है, जहां वाहनों का दबाव बढ़ने से अक्सर यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन जाती है। ऐसे में जाम की सूचना पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर धनंजय सिंह की त्वरित कार्रवाई से राहगीरों को राहत मिली और यातायात सुचारु कराने में मदद मिली







