वाराणसी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कमिश्नरेट वाराणसी में ‘मिशन शक्ति फेज 6.0’ के तहत एक सराहनीय पहल देखने को मिली। अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नमृता श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन में परिवार परामर्श केंद्र तथा मिशन शक्ति केंद्र के साझा प्रयासों से टूटने की कगार पर पहुंचे पारिवारिक विवादों को सफलता पूर्वक सुलझाया गया।
सफल काउंसलिंग के माध्यम से आपसी दूरियां मिटाकर पुनः खुशहाल जीवन रहे कुल 367 अभिभावकों और परिवारजनों को थानों पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस भव्य सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम के दौरान एडीसीपी नमृता श्रीवास्तव की मौजूदगी में सभी परिजनों को रोली-टीका लगाकर, उपहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान फीडबैक लेते हुए परिवारों ने पुलिस प्रशासन की मानवीय कार्यप्रणाली और त्वरित न्याय की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। एडीसीपी नमृता श्रीवास्तव ने कहा कि “सुरक्षित परिवार ही सशक्त समाज का आधार है,” और इस पहल का उद्देश्य हर घर में नारी सम्मान को सुनिश्चित करना है।







