पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.10.2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम अलावल में फैजुल मदरसा के पास कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 5.590 किलोग्राम अवैध पटाखे व बारूद के साथ हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तारी/सराहनीय कार्य का विवरण
दिनांक 16.10.2026 को उ0नि0 ऋतुराज सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा लोहता, मय पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था, देखभाल क्षेत्र एवं आगामी त्योहार के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अलावल में फैजुल मदरसा के पास एक व्यक्ति बिक्री हेतु अवैध पटाखे व बारूद लेकर बैठा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सहाबुद्दीन पुत्र स्व0 मो0 इशहाक खां, निवासी ग्राम अलावल, थाना लोहता, वाराणसी, उम्र करीब 64 वर्ष को अवैध पटाखे व बारूद, कुल वजन 5.590 किलोग्राम के साथ हिरासत पुलिस में लिया। इस सम्बन्ध में थाना लोहता पर मु0अ0सं0 0312/2026 धारा 288 बीएनएस एवं धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम, 1884 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सहाबुद्दीन पुत्र स्व0 मो0 इशहाक खां, निवासी ग्राम अलावल, थाना लोहता, वाराणसी, उम्र करीब 64 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
अवैध पटाखे व बारूद, कुल वजन 5.590 किलोग्राम।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान
दिनांक 16.10.2026, समय करीब 18:58 बजे, स्थान– ग्राम अलावल में फैजुल मदरसा के पास, थाना लोहता, कमिश्नरेट वाराणसी।
सम्बन्धित अभियोग
मु0अ0सं0 0312/2026, धारा 288 बीएनएस एवं धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम, 1884, थाना लोहता, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह, थाना लोहता, कमि0 वाराणसी।
2.उ0नि0 ऋतुराज सिंह, थाना लोहता, कमि0 वाराणसी।
3.उ0नि0 रवि गोंड, थाना लोहता, कमि0 वाराणसी।
4.हे0का0 प्रवीण कुमार सिंह, थाना लोहता, कमि0 वाराणसी।
5.का0 विशाल कुमार, थाना लोहता, कमि0 वाराणसी।
6.हे0का0 प्रवेश कुमार, थाना लोहता, कमि0 वाराणसी।
7.रि0का0 जगदीश कुमार, थाना लोहता, कमि0 वाराणसी।







