70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जगतपुर इंटर कॉलेज में भव्य उद्घाटन, खेल भावना और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर जोर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 13 अक्टूबर 2026।

जगतपुर इंटर कॉलेज, जगतपुर, वाराणसी में 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

प्रतियोगिता का आयोजन 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को जगतपुर इंटरमीडिएट कॉलेज के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन के उद्देश्य की चर्चा करते हुए प्रधानाचार्य विपिन चंद्र राय ने बताया कि विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सद्भाव और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ ही युवा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले , इस आशय से यह आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री मा. दयाशंकर ‘दयालु’ ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार राय उपस्थित रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, अनुशासन बनाए रखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता, मेहनत और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह और खेलों के प्रति उनकी रुचि देखने को मिली।

आज के दिन के इवेंट और सफल प्रतिभागियों की सूची निम्नवत है :-

सब जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़
गोल्डी यादव प्रथम
अस्मिता सोनकर द्वितीय
अवंतिका सिंह तृतीय

सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़
साम्या पासवान प्रथम
नीलू कन्नौजिया द्वितीय
मंजुली गौड़ तृतीय

सब जूनियर बालिका लंबी कूद
आकांक्षा पाल प्रथम
मंजुली गोंड द्वितीय
सूफिया तृतीय

जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़
रतिमा पटेल प्रथम
आँचल पाल द्वितीय
प्रियंका यादव तृतीय

जूनियर बालिका 100 मीटर
शालू प्रथम
अंजू पासवान द्वितीय
कृशिका तिवारी तृतीय

जूनियर बालिका लंबी कूद
रतिमा पटेल प्रथम
नंदिनी पाल द्वितीय
सुहानी तृतीय

सीनियर बालिका 800 मीटर
आयुषी कुमारी प्रथम
ज्योति कुमारी द्वितीय
खुशबू चौहान तृतीय

सीनियर बालिका 100 मीटर
काजल कुमारी प्रथम
आस्था गुप्ता द्वितीय
नीतू कुमारी तृतीय

सीनियर बालिका लंबी कूद
जगतनंदिनी प्रथम
पूनम विश्वकर्मा द्वितीय

सब जूनियर बालक 600 मीटर
पवन प्रथम
शशांक यादव द्वितीय
चंदन गुप्ता तृतीय

सब जूनियर बालक 100 मीटर
विवेक कुमार प्रथम
संस्कार द्वितीय
अनुराग तृतीय

सब जूनियर बालक लंबी कूद
सोऐब खान प्रथम
संस्कार द्वितीय
विवेक कुमार तृतीय

जूनियर बालक 800 मीटर
अंश यादव प्रथम
खुशीहाल कन्नौजिया द्वितीय
आयुध यादव तृतीय

जूनियर बालक 100 मीटर
शुभम पाल प्रथम
मो अब्राहिम द्वितीय
अरबाज अली तृतीय

जूनियर बालक शॉट पट थ्रो
अनिरुद्ध वर्मा प्रथम
शिवम कुमार पटेल द्वितीय
अनंत पांडेय तृतीय

सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर
प्रांजल यादव प्रथम
देवा जायसवाल द्वितीय
अभय कुमार सिंह तृतीय

सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर

हरित चौधरी प्रथम
शरद द्वितीय
रोहन कुमार तृतीय

सीनियर बालक शॉट पट थ्रो
अमन यादव प्रथम
अब्दुल्ला नोमान प्रथम
किशन प्रजापति द्वितीय

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य जगतपुर विपिन सिंह सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के पहले दिन का आयोजन पूरी तन्मयता से किया।

प्रतियोगिता का समापन 14 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 2:30 बजे होगा। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री मा. रविन्द्र जायसवाल, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधान परिषद सदस्य मा. धर्मेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

रिपोर्ट जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई