चकिया, चंदौली। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन चकिया तहसील इकाई की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को चकिया स्थित लक्ष्मी लान में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन के विस्तार तथा ग्रामीण और तहसील स्तर के पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान चकिया तहसील की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही उपजा सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के संरक्षक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में 62 जनपदों में मजबूती से कार्य कर रहा है, जबकि 10 जनपदों में पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्रामीण एवं तहसील स्तर पर पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को मजबूत मंच उपलब्ध कराना तथा उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना है। पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में शामिल होने वाले सभी पत्रकार अब संगठन परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके सुख-दुख में संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा तथा उनके मान-सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
बैठक के दौरान उपजा समेत अन्य संगठनों से जुड़े गोविंद प्रसाद केशरी, प्रेमशंकर त्रिपाठी, विजय विश्वकर्मा, मनोज सिंह यादव, राकेश केशरी, चंद्रशेखर यादव, अवधेश कुमार द्विवेदी, श्रीप्रकाश दुबे, शिवम गुप्ता, त्रिनाथ पांडेय, किशन कुमार श्रीवास्तव, अशोक केशरी, परविंदर कुमार केशरी, अनुज चौहान, अवनीश कुमार सिंह, तरुण सिंह, तौसीफ खान, केदारनाथ त्रिपाठी उर्फ राहुल, राम आशीष भारती, लोकपति सिंह, रणजीत सिंह, राकेश सिंह, शशिप्रकाश दूबे और चंद्रशेखर सिंह यादव समेत अन्य पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रतीश कुमार, विनोद कुमार सिंह,मुसाफिर विश्वकर्मा, मंगला सिंह, राजन सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, डॉ. देवेंद्र मौर्य, मिथिलेश कुमार, उदय प्रताप सिंह, मोहम्मद तस्लीम, अंकित सैनी, श्याम यादव, रत्नेश यादव, प्रदीप उपाध्याय, सत्येंद्र सूर्यवंशी, उमाशंकर मौर्य, संदीप गुप्ता गौरव इरफान अंसारी और शशि शेखर सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया।











Users Today : 53
Users This Year : 29101
Total Users : 41694
Views Today : 94
Total views : 80486