जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त थाना चितईपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में,

थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 142/2026, धारा- 318(2), 318(4), 338, 336(3) एवं 61(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त बिपिन बिहारी श्रीवास्तव पुत्र स्व0 सच्चिदा नंद लाल, निवासी 131/1 ओम नगर कॉलोनी, थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 58 वर्ष को दिनांक 13.10.2026 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

घटना का विवरण – वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त विपिन बिहारी श्रीवास्तव एवं उसके परिजनों द्वारा वाराणसी स्थित वैष्णव विहार कॉलोनी, चितईपुर क्षेत्र में आवासीय भूखंड दिलाने का आश्वासन देकर वादी से विभिन्न तिथियों में कुल 38 लाख रुपये प्राप्त किए गए। अभियुक्त द्वारा उक्त भूखंड की रजिस्ट्री वादी अथवा उसके नामित व्यक्ति के पक्ष में कराने का आश्वासन दिया गया,

परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो भूखंड की रजिस्ट्री की गई और न ही वादी की धनराशि वापस की गई। वादी के अनुसार, जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि संबंधित भूखंड पूर्व में ही किसी अन्य व्यक्ति के पक्ष में विक्रय किया जा चुका था। इस प्रकार जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 142/2026, धारा- 318(2), 318(4), 338, 336(3) एवं 61(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 13.10.2026 को उ0नि0 विवेक कुमार शुक्ला मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं दबिश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त बिपिन बिहारी श्रीवास्तव अपने ओम नगर कॉलोनी स्थित आवास पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 142/2026, धारा 318(2), 318(4), 338, 336(3) एवं 61(2) बीएनएस थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –बिपिन बिहारी श्रीवास्तव पुत्र स्व0 सच्चिदा नंद लाल, निवासी 131/1 ओम नगर कॉलोनी, थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 58 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 विवेक कुमार शुक्ला, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 राकेश कुमार सिंह, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 कमलेश सिंह, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 सुभाष पटेल थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. का0 अखिलेश तिवारी थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई