चन्दौली शहाबगंज।किसान विकास मंच ने भरुहिया रेगुलेटर और केरायगांव रेगुलेटर का निरीक्षण किया। किसानों की मांग पर संगठन मंत्री राम अवध सिंह और मंत्री सुरेश मौर्य ने दोनों रेगुलेटरों में गड़बड़ी पाया। भरुहियां रेगुलेटर जो कि केरायगांव ड्रेन पर स्थित है उसका एक गेट जर्जर हो चुका था।
संबंधित किसान पुआल और लकड़ी लगाकर सिंचाई करना चाहते थे लेकिन पानी रुक नहीं पाता था। बंधी डिवीजन के असिस्टेंट इंजीनियर हीरालाल से इसकी तत्काल प्रभाव से रिपेयरिंग की मांग की गई।
गेट खराब होने से पहाड़ पुर केरायगांव,भरुहिया के किसानों का करीब दो सौ बीघा धान पानी बिना मर रहा है। असिस्टेंट इंजीनियर ने तुरंत अवर अभियंता अजेश्वर सिंह को मौके पर भेजा। संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने गेट की जर्जर हालत दिखाया। निरीक्षण के उपरांत अवर अभियंता ने रेगुलेटर मैकेनिक को बुलाया और दो दिन के अंदर इसकी रिपेयरिंग करने का आश्वासन दिया।
तत्पश्चात किसानों ने खुशी जताई और अवर अभियंता की सक्रियता की तारीफ किया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित थे राम अवध सिंह, सुरेश मौर्य, अनिल सिंह, जवाहरलाल जायसवाल , रमेश, सीताराम,लालबरत ,भरत लाल,सौरभ दूबे, बिनोद पांडेय इत्यादि।










Users Today : 53
Users This Year : 29101
Total Users : 41694
Views Today : 94
Total views : 80486