मिशन शक्ति फेज-6.0: विशाल भारत संस्थान के सहयोग से महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत थाना लालपुर-पांडेयपुर की मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक आकांक्षा मिश्रा एवं उनकी टीम ने विशाल भारत संस्थान के सहयोग से संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक आकांक्षा मिश्रा एवं मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध और ऑनलाइन उत्पीड़न जैसी समस्याओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

 

महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें और समय रहते शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया,,इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए।

टीम ने आपातकालीन पुलिस सहायता नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से बताया..कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

अभियान का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षा के प्रति सजग बनाने के साथ जरूरत के समय बिना झिझक सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।इस दौरान मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आकांक्षा मिश्रा, महिला कांस्टेबल रीमा, मोनिका तिवारी और अनीता, आशुतोष सिंह मौजूद रहीं।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई