दिनांक 13.10.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामपुर अंडरपास के पास सर्विस लेन से घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए व्यक्ति अरुण कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त असलहे एवं कारतूस के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा अधिकार पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
उक्त बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 320/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने उक्त तमंचा एक कारतूस सहित ₹6,000/- में जलालपुर, जनपद जौनपुर के पास किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। वह लोगों पर धाक जमाने के उद्देश्य से तमंचा अपनी कमर में खोंसकर चलता था। दिनांक 13.10.2026 को निजी कार्य से वाराणसी जाते समय पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अरुण कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी पुत्र विजय प्रकाश तिवारी, निवासी महारथपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 25 वर्ष।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 320/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी का विवरणः-
01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर।
01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
आरक्षी अनिल कुमार यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
आरक्षी रूपचंद सरोज, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 58
Users This Year : 29106
Total Users : 41699
Views Today : 100
Total views : 80492