मीरजापुर। विंध्याचल शारदीय नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद मीरजापुर की ओर से पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिवपुर और कंतित वार्ड में वाटर एटीएम स्थापित कराए गए हैं। शिवपुर वार्ड स्थित विंध्यापीठ के पास लगे वाटर एटीएम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश भाई साहब ने किया
और कंतित वार्ड स्थित जौनपुर बस स्टैंड के पास लगे वाटर एटीएम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया।इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश भाई साहब ने कहा कि नगर पालिका की ओर से नवरात्र के दौरान देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
शिवपुर क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा पितृ पक्ष के दौरान भी यहां काफी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में वाटर एटीएम स्थापित होने से श्रद्धालुओं और आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि शारदीय नवरात्र मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए
पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्रद्धालुओं की सेवा, सुविधा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शिवपुर और कंतित वार्ड में वाटर एटीएम स्थापित कराकर उनका उद्घाटन किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक कौशल भाई साहब, प्रांत प्रचारक रमेश भाई साहब, जिला प्रचारक रजत भाई साहब, नगर प्रचारक अंजनी भाई साहब, सभासद मंजू सिंह, सभासद पुत्र राजकुमार दुबे, शक्तिकेंद्र संयोजक शिव कुमार शर्मा, पंचमलाल यादव, विकास गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व जिला संयोजक अतुल दुबे, एई दीपक सिंह पटेल, आनंद पांडेय, भोलानाथ मौर्य, गिरजा निषाद, राजकुमार निषाद एवं संजय दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







