विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्रि मेला-2026 को सकुशल एवं निर्बाध रुप से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माँ विन्ध्यवासिनी, माँ कालीखोह, माँ अष्टभुजा धाम में विभिन्न जनपदों, प्रदेशों एवं देश-विदेश से दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों/श्रद्धालुजन के साथ ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा विनम्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए सेवाभाव से सहयोग कर देवी दर्शन-पूजन कराया जा रहा है ।
इसी क्रम में दिनांकः 12.10.2026 को विंध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी धाम में माता गुलाम उपाध्याय उर्फ बाबा महाराज निवासी नारायण गुरु संकठा घाट, त्रिमुहानी, मीरजापुर, उम्र करीब 116 वर्षीय को विन्ध्य धाम सुरक्षा प्रभारी-निरीक्षक उदय प्रताप सिंह द्वारा व्हील चेयर के माध्यम से सेवाभाव से सहयोग कर माँ विन्ध्यवासिनी देवी का सुगम दर्शन पूजन कराया गया । जिनके द्वारा पुलिस प्रसाशन के सहयोग एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए अपने आशीर्वचनों से अभिसिंचित किया गया ।







