पुलिस आयुक्त, आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में आगामी ‘श्री राम बारात’ महोत्सव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा आगरा महानगर की बाह्य यातायात व्यवस्था(रैपुरा जाट एवं कुबेरपुर) का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा यातायात के सुचारु संचालन हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं संबंधित टीएसआई उपस्थित रहे।यातायात पुलिस कमिश्नरेट आगरा







