गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (जनपद इकाई गाजीपुर) की एक आवश्यक बैठक 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय के निर्देशानुसार यह बैठक मिश्र बाजार स्थित ‘आज’ अखबार के कार्यालय पर होगी।
बैठक में मुख्य रूप से नई जिला कमेटी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा इसके विस्तार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
जिसमें जनपद इकाई के सभी जिला पदाधिकारियों, तहसील के सभी पदाधिकारियों और जिले के समस्त पत्रकारों को समय से सुबह 11 बजे से पूर्व उपस्थित होने का निर्देश भी दिया गया है।संगठन हित और पत्रकारों की एकता के लिए सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण है।







