वाराणसी-
लंका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रामा सेंटर पार्किंग से शातिर साइकिल चोर दीपक सेठ (36 वर्ष), निवासी सब्जी मंडी, रामनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उसके कब्जे से 7 चोरी की साइकिलें बरामद कीं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए साइकिलें चोरी कर बेचता था।
आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं।
थाना लंका पर मु0अ0सं0 0505/2026 धारा 317(2)/317(4) BNS में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।







