मीरजापुर जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार को जिला कारागार पहुंचकर पुरुष एवं महिला बैरक का निरीक्षण किया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों ने बंदियों के सामान और झोलों की जांच की जिसमें कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली अधिकारियों ने महिला बैरक, जेल अस्पताल और रसोईघर का भी जायजा लिया तथा तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता परखी अधिकारियों ने जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों का नियमित चिकित्सकीय परीक्षण कराने और जरूरत के अनुसार समय से दवाये उपलब्ध कराने के निर्देश दिये

साथ ही बंदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन समय से उपलब्ध कराने को कहा अधिकारियों ने बंदियों से उनकी विधिक सहायता संबंधी जरूरतों की जानकारी ली और पात्र बंदियों को जेल अधीक्षक के माध्यम से मानक के अनुसार विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विजय शंकर गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार द्वितीय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा, जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।