वाराणसी;
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत ग्राम सभा भीटी के प्राथमिक विद्यालय एवं रामनगर नगर निगम जोन परिसर में ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित बच्चों को सम्मानित किया। इसके साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन एवं महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी विधिवत संपन्न कराई गई।
विधायक ने बच्चों एवं महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की और पोषण, स्वास्थ्य तथा बाल विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि पिछली सरकारों के समय आंगनबाड़ी व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं थी। लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुविधाओं पर भी अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आंगनबाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित पोषण के लिए परिवार एवं समाज दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ बच्चों और महिलाओं तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में आशा गुप्ता, संतोष द्विवेदी, डॉ अनुपम गुप्ता, प्रीति सिंह बघेल, जोनल अधिकारी रीता रानी, रीना सोनकर, सृजन श्रीवास्तव, अमित सिंह चिंटू, किशन कन्नौजिया, लल्लन सोनकर, मनोज यादव, रितेश राय, जितेंद्र पांडेय, राजकुमार सिंह, रितेश पाल, संजय सोनकर, आलोक सिंह, अनिरुद्ध कनौजिया, इंदु सिंह, कुलदीप सेठ, स्वयं श्रीवास्तव, दिव्यांश केसरी, राहुल कसेरा, राघवेंद्र मिश्रा, दुर्गा साहनी, विक्की बघेल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।







