जौनपुर
मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि वह एहसास हैं। जिसके आंचल में पूरी जिंदगी की खुशियां, संस्कार और ममता समाई होती है। मां के जाने के बाद उनकी यादें ही जीवन का सबसे अनमोल सहारा बन जाती हैं। ऐसी ही भावुक घड़ी में सदस्य बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश एवं प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ डॉ. सुलोचना मौर्य की माता स्वर्गीय शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गोमती मैरेज हॉल, समोपुर जगदीशपुर, मल्हनी रोड, जौनपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हैदरपुर के पूर्व ग्राम प्रधान रामसूरत मौर्य उर्फ तेजू मौर्य ने पहुंचकर स्वर्गीय शारदा देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि के उस क्षण में माहौल पूरी तरह भावुक हो उठा। मां की स्मृतियों को याद करते हुए उपस्थित लोगों की आंखें नम नजर आईं। हर चेहरे पर एक ही भाव दिखाई दे रहा था। मां शरीर से भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनके संस्कार, उनकी ममता और उनकी यादें हमेशा परिवार और समाज के बीच जीवित रहती हैं।
इस अवसर पर नरसिंह मौर्य, अखिलेश मौर्य, बृजेश मौर्य, राजेश मौर्य, महेंद्र मौर्य,दुधनाथ मौर्य,आशीष रत्न मौर्य, श्यामलाल मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मां की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता
कहते हैं। कि दुनिया में रिश्ते बहुत मिल जाते हैं। लेकिन मां का रिश्ता दोबारा नहीं मिलता। मां की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि केवल एक रस्म नहीं, बल्कि उस ममता, त्याग और संस्कारों को नमन है। जिनकी छांव में एक परिवार ने अपना जीवन आगे बढ़ाया।
स्वर्गीय शारदा देवी को शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।







