थाना जंसा पुलिस द्वारा लूट की घटना में प्रकाश में आए वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल फोन, ₹700/- नगद एवं अन्य सामान बरामद।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 26.09.2026 को थाना जंसा क्षेत्रान्तर्गत जनसेवा केन्द्र से ₹3,000/- निकालकर साइकिल से घर जा रही युवती को मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा डरा-धमकाकर उसका मोबाइल फोन, जिसमें ₹3,000/- नगद रखे थे, लूट लिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर मु0अ0सं0 199/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के सफल अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देशन में थानाध्यक्ष जंसा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। पूर्व में दिनांक 27.09.2026 को घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त आशुतोष कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर ₹2,000/- नगद, वादिनी का आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।

इसी क्रम में दिनांक 28.09.2026 को थानाध्यक्ष जंसा उ0नि0 सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा काली माता मंदिर के पास शिवम गेस्ट हाउस, जनपद अम्बेडकरनगर से मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए वांछित 01 नफर बाल अपचारी उम्र करीब 13 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

बाल अपचारी के कब्जे से लूट का 01 मोबाइल फोन, ₹700/- नगद, 01 नीले रंग का बैग, अन्य कागजात तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार बाल अपचारी का विवरण

01 नफर बाल अपचारी, उम्र करीब 13 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

लूट का 01 मोबाइल फोन।
₹700/- नगद।
01 नीले रंग का बैग।
अन्य कागजात।
घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 199/2026, धारा 309(4) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 मयंक सिंह, चौकी प्रभारी जंसा कस्बा, थाना जंसा।
उ0नि0 रामचन्द्र यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 कुलदीप यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0का0 रविशंकर, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।