एसीपी दशाश्वमेध की सजग निगाह, त्योहारों से पहले चौक की जर्जर इमारतों और मंदिरों की सुरक्षा पर पैनी नजर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। आगामी त्योहारों के दौरान चौक क्षेत्र में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सोमवार देर रात पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने जर्जर भवनों और मंदिर परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुरानी इमारतों, मंदिरों में लगे पत्थरों तथा भवनों के बाहरी हिस्सों की स्थिति का जायजा लिया।

चौक की एक पुरानी गली में स्थित इमारत/मंदिर के बाहरी हिस्से का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों से भवन और वहां लगे पत्थरों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई।

मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि करीब चार वर्षों से पत्थरों की जांच नहीं हुई है। परिसर में राजस्थान से लाए गए हवामहल जैसे पत्थरों के इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई। इसके बाद भवन और पत्थरों के नियमित निरीक्षण एवं समय पर रखरखाव की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

त्योहारों के दौरान चौक क्षेत्र में श्रद्धालुओं और आम लोगों की भारी आवाजाही को देखते हुए पुलिस की ओर से यह निरीक्षण एहतियाती सुरक्षा कदम के तौर पर किया गया। उद्देश्य संभावित जर्जर हिस्सों से होने वाली दुर्घटना की आशंका को कम करना और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना है।

पुलिस टीम ने संबंधित लोगों को समय रहते मरम्मत एवं रखरखाव कराने तथा जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। त्योहारों से पहले संवेदनशील स्थानों की स्थिति का जायजा लेने की यह पहल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता को सामने लाती है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।