जमालपुर क्षेत्र के खड़ेहरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन मंगलवार को कथा व्यास पंडित अरूण कृष्ण शास्त्री ने भक्त प्रह्लाद की कथा,भरत चरित, अजामिल चरित्र एवं कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने श्रोताओं को भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए लोगों को हमेशा भक्ति के राह पर चलने की शिक्षा दी। संतों की संगत करने से पारलौकिक सुख की प्राप्ति होती है।परमात्मा से प्रेम करने पर जीव भवसागर को पार कर जाता है। समाज में जो धर्म पताका लहराए वहीं भगवान का सच्चा भक्त है।
एकादशी व्रत की महत्ता बताते हुए कहा कि एकादशी व्रत रखने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते है। इस दौरान राम सिंह,आशु सिंह, हंसराज सिंह,नरेंद्र सिंह, यज्ञाचार्य लड्डू कृष्ण शास्त्री,विजय मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।







