भाजपा के झूठ व फरेब से रहना है सावधान : अशोक यादव — जिला कार्यालय पर संयुक्त बैठक में सदस्यता अभियान, जनपंचायत व स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारी पर हुई विस्तृत चर्चा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में चुनार, सदर, मझवां, मड़िहान, छानबे के विधानसभा पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में पीडीए स्वाभिमान ऐप के माध्यम से सदस्यता अभियान, पीडीए जनपंचायत जनसंवाद के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने,

मतदाता सूची पुनरीक्षण के फार्म की रिपोर्ट, स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद के चुनाव को देखते हुए नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फार्म भरवाने व चुनाव की तैयारी, सेक्टर स्तर पर दिए गए स्नातक निर्वाचन की मतदाता सूची में मोबाइल नंबर एकत्र करने तथा विधानसभावार पीडीए कार्यक्रम कराए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर पर धार देने की आवश्यकता है। ऐप के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों से विकास का कोई कार्य नहीं किया। भाजपा के झूठ व फरेब से सावधान रहना है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है और नौकरी व रोजगार के झूठे वादे करती है। 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में है।

अशोक यादव ने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर लोगों के साथ सम्मानजनक भाषा और व्यवहार का परिचय देना है। अन्याय व अत्याचार से जनता त्रस्त है, जनता को समाजवादी पार्टी से उम्मीद है। कार्यकर्ता जनता के बीच रहें और लोगों को न्याय दिलाने का काम करें। उन्होंने स्नातक विधान परिषद चुनाव को देखते हुए

नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का निर्देश दिया और कहा कि पीडीए कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा में चलेगा, जिसकी तैयारी आप लोगों को करनी पड़ेगी। मीरजापुर की पांचों विधानसभा सीटें समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है।

बैठक का संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। बैठक में पूर्व सांसद रमेश चंद बिंद, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल, कीर्ति कोल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, मुन्नी यादव, परवेज खान, दामोदर मौर्या, लालता बियार, रोहित शुक्ला, राजेश भारती, रामजी मौर्या, रामराज पटेल, अभय यादव,

निराला कोल, रविन्द्र बहादुर सिंह, श्याम नारायण यादव, डॉक्टर संतोष सिंह, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, राणा प्रताप सिंह, शैलेष पटेल, संतोष गोयल, मुकुन्द यादव, सूर्यकान्त सिंह पटेल, दिनेश यादव, रामगोपाल बिंद सहित बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई