संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन द्वारा 24 सितंबर को होगा भव्य कजरी महोत्सव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 22 सितंबर 2026 – कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतुल द्विवेदी, निदेशक उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मीरजापुर व पूर्वांचल की सबसे पुरानी विधा कजली संस्कृति, लोकगीत व लोकनृत्य परंपरा के संरक्षण के दृष्टिगत जनपद मीरजापुर में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन मीरजापुर द्वारा दिनांक 24 सितंबर 2026 को सायं 05 बजे से स्थानीय सिटी क्लब, कचहरी रोड मीरजापुर में भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कजरी महोत्सव में प्रदेश व जनपद के नामचीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कलाकारों की श्रृंखला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज की प्रख्यात गायिका आश्रया द्विवेदी, लखनऊ की कजली गायिका रंजना रचित मिश्रा व मीरजापुर की लोकगीत व कजली गायिकाओं में रानी सिंह, सूफिया बेगम, फगुनी देवी व कल्पना गुप्ता द्वारा कजली गायन प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों व गणमान्य लोगों से अपील की है कि उक्त कजरी महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाएं।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई