सेवराई तहसील क्षेत्र के बारा गांव निवासी आफिया जमाल के विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।इस दौरान उन्होंने आफिया जमाल को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए सफलता का आशीर्वाद दिया।
विश्व चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे आफिया जमाल को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगी । अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान आफिया जमाल ने भी उनका आभार जताया।
इस अवसर पर प्रोफेसर एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामबृक्ष सिंह तथा तुफैल खान भी मौजूद रहे। सभी ने आफिया जमाल के उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में सफलता की कामना की। मुलाकात के दौरान खेल को लेकर चर्चा भी हुई। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। आफिया जमाल के रवाना होने से पहले मिली शुभकामनाओं से उनका उत्साह भी बढ़ा है।







