जमानियां (गाजीपुर ) क्षेत्र में शनिवार देर रात एचटी बिजली लाइन में एका एक ब्लास्ट हो गया।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

इसके बाद तेज चमक और चिंगारी निकलने लगी। बिजली लाइन से निकल रही तेज रोशनी और लगातार हो रही फ्लैशिंग देखकर आसपास लोगो में खलबली सी हो गया।

ग्रामीणों ने तत्काल सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग ने संबंधित इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी। बिजली सप्लाई बंद करने के बाद विभागीय कर्मचारी मौके पर खराबी को सुधारने में जुट गए।

काफी कोशिश के बावजूद रात में लाइन की मरम्मत नहीं हो पाई। इसके चलते इलाके के सैकड़ों घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। देर रात तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को परेशानी हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि, एचटी लाइन में अचानक धमाका के बाद तेज चिंगारी निकल रही थी कि कोई भी उसके आसपास जाने की हिम्मत नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पुरानी बिजली लाइनों में आए दिन फाल्ट, और चिंगारी निकलने की घटनाएं होती रहती रहती हैं।

इससे जहां बिजली सप्लाई बंद होती है, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से पुरानी और जर्जर लाइनों को बदलकर अच्छी क्वालिटी वाले तार लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बिजली लाइन में तकनीकी दिक्कत के कारण फाल्ट हुआ था। इसके चलते एचटी लाइन में धमाका के साथ तेज चमक होने लगी। सुरक्षा को देखते हुए सप्लाई बंद कर दी गई है। लाइन की मरम्मत का काम कराया जा रहा है और जल्द ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई