ओवरफ्लो हो रहा है लतीफशाह बांध, मनोरम नजारा देखने उमड़ रहे हजारों सैलानी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली इलिया

तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लतीफशाह बांध इन दिनों ओवरफ्लो हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बरसात के बाद बांध से चादर के रूप में गिरता पानी का मनोरम दृश्य देखते ही बन रहा है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।

सैलानियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद कर दी है। बांध के ऊपर से लेकर नीचे तक पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

मौके पर चकिया कोतवाली के उप निरीक्षक गोविंद सिंह और इलिया थाने के उप निरीक्षक राम समुझ पासवान के नेतृत्व में सिपाही विजय पाल, आलोक कुमार, राहुल कुशवाहा, अतुल सिंह, नवीन, अजय कुमार, अरविंद कुमार, अजय राय सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस कर्मियों ने सैलानियों को पानी से दूर रहने की हिदायत दी और भीड़ को नियंत्रित कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

इस संबंध में उप निरीक्षक गोविंद सिंह ने बताया कि लतीफशाह बांध ओवरफ्लो होने से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है। सभी सैलानियों से अपील है कि वे सेल्फी लेने या वीडियो बनाने के चक्कर में गहरे पानी के पास न जाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।