शामली।
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शार्प शूटर सुमित और मोहित को मार गिराया। दोनों सोनीपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पुलिस के अनुसार गोगी गैंग से जुड़े थे।
पुलिस के मुताबिक, अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों शूटर बागपत होते हुए लोनी की ओर फरार हुए थे। सोमवार सुबह सोनीपत जाने की कोशिश के दौरान पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस का दावा है कि घिरने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को 20 से अधिक गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है। घटनास्थल से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुमित और मोहित अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे। जांच में सामने आया है कि हत्या में कुल चार शूटर शामिल थे। इनमें से दो मारे जा चुके हैं, जबकि सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड के बाद से ही आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। बागपत और लोनी की ओर भागने की सूचना के बाद संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी दौरान सोमवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई।










Users Today : 4
Users This Year : 24732
Total Users : 37325
Views Today : 8
Total views : 73467