वाराणसी।
पूर्वांचल में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 18 सक्रिय मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
वाराणसी में 4, आजमगढ़ में 3, जबकि जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और मऊ में 2-2 तथा बलिया में एक मरीज मिला है।
वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और सीएचसी पर बेड व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंडलीय अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिला अस्पताल में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बेड आरक्षित किए गए हैं।
BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में 10 मरीज भर्ती हैं, जबकि पांच मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। डॉक्टरों ने तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, शरीर में दर्द या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षणों पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।







