हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डीडीयू नगर

हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत गुरुवार को कारखाना परिसर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ मुख्य गेट से मुख्य कारखाना प्रबंधक वारिज नयन के नेतृत्व में किया गया। रैली में कारखाना के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन देशभक्ति के नारों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा रैली कारखाना परिसर से होते हुए प्रशासनिक कार्यालय पर आकर संपन्न हुई।

इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्य कारखाना प्रबंधक वारिज नयन ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान हम सभी के लिए गर्व का विषय है। आइए हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ सभी ने 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया। रैली को सफल बनाने में कारखाना प्रशासन एवं कार्मिक विभाग का विशेष सहयोग रहा।

इस दौरान मुख्य रूप से उप मुख्य इंजीनियर/टीएमसी श्री प्रीतम सिंह, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/पीडी जैश कुमार, वरीय अधिशासी इंजीनियर, पीडी एस के राय, सहायक वित्त सलाहकार, पीडी राकेश कुमार सहित बी0बी0पासवान, रोशन अली, मनोज कुमार, राजकुमार दास, रवि शंकर, रामप्रवेश यादव, राकेश कुमार गुप्ता शंकर प्रसाद, बिजेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार, संदीप बनर्जी, श्रीकान्त मंडल, नौशाद अली सिद्दीकी, चन्द्रिका यादव, शंकर राम, मुल्क राज आनंद, एसपी सिंह, मोहन राम, लक्ष्मी सिंह, संयोगिता सिंह, प्रवीण कुशवाहा, कौशल कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।