दिनांक 11.08.2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अवसर पर ताजमहल, आगरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रारम्भ होकर दशहरा घाट पर सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में CISF बल के सदस्यों, स्थानीय पुलिस कर्मियों, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के कर्मचारियों, SIS कर्मियों, पर्यटकों एवं आसपास के स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व ऋषि कौशिक, कमांडेंट, CISF यूनिट ताजमहल, आगरा द्वारा किया गया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश दिया तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता का प्रसार किया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पूर्ण श्रद्धा, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ।







