दिनांक 05 अगस्त 2026, बुधवार को भूदेवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सेंटर फॉर सनातन के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी में एक विशाल जनजागरण रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सनातन और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में नई ऊर्जा का संचार करना रहा।
रैली का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण तथा जनजागरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था। प्रतिभागियों ने हाथों में भगवा ध्वज एवं भगवा वस्त्र धारण कर पूरे जोश और अनुशासन के साथ नगर भ्रमण किया तथा समाज को एकजुट होकर राष्ट्रहित एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल एक आस्था नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, करुणा और सद्भाव का जीवन-दर्शन है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ऐसे जनजागरण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए गए, जिसकी मान्यता पूरे भारतवर्ष के बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के समान मानी जाती है।
रैली का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव तथा सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेकर किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भूदेवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सेंटर फॉर सनातन के सभी पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।












Users Today : 22
Users This Year : 24711
Total Users : 37304
Views Today : 92
Total views : 73423