समरसता का कलश लेकर निकली वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचेगा रविदास जी का संदेश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया

सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी को लेकर कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा का आगाज भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय, रोहनिया से किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार यह यात्रा गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई है। यात्रा में सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी से भरे कलश को प्रमुखता से रखा गया है।यह यात्रा राजातालाब मंडल के पांच गांवों में पहुंची। निर्धारित कार्यक्रम के तहत यात्रा भीमचंडी, भिखारीपुर, चंदापुर, सिंगही और मिल्कीपुर ग्रामों में पहुंचकर स्वागत कार्यक्रमों में शामिल हुआ।

प्रत्येक स्थान पर कलश का पूजन कर गुरु रविदास जी के विचारों पर चर्चा की गई।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन और शिक्षाएं समाज में भेदभाव मिटाकर एकता स्थापित करने की प्रेरणा देती हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह कलश वंदन यात्रा निकाली जा रही है।यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश का स्वागत किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री संजय सोनकर, भाजपा जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विजय राज यादव, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति ओमप्रकाश प्रियदर्शी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा प्रेमशंकर पाठक, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, जिला प्रतिनिधि बृजेश राजभर, लोहता मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद्र पटेल, राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, वीरेंद्र पटेल, जगदीश जायसवाल, अमित पटेल ‘रिंकू’, कुलदीप पटेल, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल, मुकेश समेत सैकड़ो कार्यक्रम मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।