मिर्जापुर
सावन माह के पहले सोमवार को नगर के प्राचीन बूढ़ेनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल और प्रसाद अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिर में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437