बृद्ध महिला को झांसा देकर उड़ाये कान का कर्णफूल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा से शनिवार को दो अज्ञात व्यक्ति ने बृद्ध महिला बादामी देवी को झांसा देकर एक जोड़ी कर्णफूल उड़ा दिया । वह अपने फगुइयां से रिश्तेदारी से लौटकर आ रही थी । उसके पुत्र के आने के बाद रविवार को बलुआ थाने में तहरीर दिया । पिछले रविवार को भी बृद्ध महिला से उच्चको ने झांसा देकर गहने उड़ाये थे । चहनियां कस्बा में उच्चके सक्रिय है ।

थाना क्षेत्र के हरधन जुड़ा की रहने वाली बादामी देवी शनिवार की शाम को फगुइयां से अपने रिश्तेदारी से टेम्पू में बैठकर चहनियां उतरी । चौराहे पर फल की दुकान पर आम खरीदने के लिए रुकी । फल महंगा होने के कारण सब्जी की दुकान पर गयी । दो अज्ञात व्यक्ति टेम्पू से पीछे लगे रहे । दोनो फल की दुकान के बाद सब्जी की दुकान पर गये जहां एक कागज गिराने के बाद बोले दादी आपका कागज गिर गया है ।

बृद्ध महिला को इतना भ्रमित किया कि बोले अपना कान का कर्णफूल निकालकर झोले में रख ले । कोई छीन लेगा । दोनो के दबाब के बाद महिला झोले में कर्णफूल रख लिया । दोनो कागज को झोले में रखने के बहाने कर्णफूल निकालकर चम्प हो गये । जब महिला ने बिखरे साड़ी को ठीक करने लगी तो कर्णफूल गायब मिला । दोनो को काफी खोजबीन किया किन्तु नही मिले ।

घर जाकर आप बीती अपने परिजनों को बताया । रविवार को अपने पुत्र के साथ बलुआ थाने में तहरीर दिया । चहनियां कस्बा में एक सप्ताह के अंदर दूसरी घटना है । पिछले रविवार 26 जुलाई को भी उच्चको ने राधिका देवी से कुछ यही टेक्निक अपनाकर मंगलसूत्र,कर्णफूल और 3 हजार रुपये गायब कर दिया था । कस्बा में उच्चको का गैंग सक्रिय है ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई