स्कूल के पास 50 से अधिक बार टूटा एलटी एबीसी केबल, ग्रामीणों में आक्रोश; बड़े हादसे की आशंका

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

धीना/चन्दौली

विकासखंड बरहनी के ग्राम पिपरदाहा स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय के समीप लगा एलटी एबीसी (LT ABC) केबल पिछले तीन महीनों में 50 से अधिक बार तेज धमाके और भारी चिंगारी के साथ टूटकर जमीन पर गिर चुका है। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि केबल टूटने की सूचना देने के बावजूद विभागीय कर्मचारी कई बार 24 से 36 घंटे बाद मौके पर पहुंचते हैं और क्षतिग्रस्त केबल को केवल जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर देते हैं। लेकिन यह व्यवस्था एक-दो दिन भी नहीं टिकती और केबल फिर जलकर टूट जाता है।

बताया गया कि गांव के 63 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े इस एलटी एबीसी केबल से करीब 80 घरों और 5 निजी नलकूपों को बिजली आपूर्ति होती है। ग्रामीणों का कहना है कि महज 10 मीटर लंबे केबल में 50 से अधिक जोड़ होने के कारण यह लगातार खराब हो रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मामला 33/11 अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के डेढ़गावां फीडर से जुड़ा है।

ग्रामीण राजेश सिंह, संतोष सिंह, रिंकू सिंह, रवि गोड़, राजकुमार, केदार सिंह, झेंगट सिंह, बब्बन सिंह, रामनिवास सिंह, अनिल सिंह, टुन्ना सिंह और द्वारिका गोड़ सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल क्षतिग्रस्त केबल हटाकर अधिक क्षमता वाला नया एलटी एबीसी केबल लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।