चहनिया चंदौली
मथेला गांव स्थित अतिप्राचीन मां काली माता मंदिर का जल्द ही होगा सुंदरीकरण व जीर्णोधार होगा ।
ग्रामीणो की मांग पर राज्य सभा सदस्य साधना सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री को स्वीकृति के लिए पत्र भेजा है। मंदिर के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराने का अनुरोध करते हुए इसे क्षेत्र की आस्था व धार्मिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया है।
ग्रामीणो द्वारा दिये गये पत्रक के विषय मे दिल्ली में राज्य सभा सदस्य के साथ उनके प्रतिनिधि समाजसेवी अतुल सिंह प्रिंस ने चर्चा किया। मथेला गांव में मां काली का अतिप्राचीन प्रसिद्ध मंदिर है । जहां हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग दर्शन पूजन करने आते है ।
ग्रामीणो ने मंदिर के जीर्णोधार के लिए राज्य सभा सदस्य को विगत दिनों पूर्व पत्रक दिया था । जिससे राज्य सभा सदस्य ने इसे गम्भीरता से लेते हुए अपने पत्र में उल्लेख किया है, कि मथेला गांव स्थित अतिप्राचीन मां काली का मंदिर चंदौली संसदीय क्षेत्र का प्रमुख आस्था धार्मिक केंद्र है।
यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेलों और धार्मिक कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। वर्तमान में मंदिर परिसर की स्थिति अत्यंत जर्जर होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
सदस्य साधना सिंह ने पर्यटन मंत्री से आग्रह किया है कि मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य के लिए शीघ्र जीर्णोधार किया जाय, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण हो सके।
राज्य सभा सदस्य के इस प्रयास से क्षेत्र के ग्रामीणों,श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है । प्रतिनिधि समाजसेवी अतुल सिंह प्रिंस ने बताया कि मथेला में मां काली मंदिर परिसर के जीर्णोधार के लिए बजट पास हो गया है ।
शीघ्र ही मंदिर के सुंदरीकरण कायाकल्प,परिसर में बारात घर आदि कई सुविधाये यहां प्रदान होगी ।







