धानापुर (चंदौली)
सावन माह मे पावन अवसर पर प्रथम सोमवार को धानापुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 47 जोड़े ने अग्नि के सात फेरे लिया। सदा साथ निभाने के लिए अग्नि को साक्षी मानकर नवविवाहित जोडे ने एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से शादी की रश्मे पूरी हुई।
बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे सैयदराजा विधायक सुशील की पत्नि किरन सिंह, धानापुर प्रमुख अजय सिंह व उनकी पत्नि मीरा सिंह मौजूद रहे।

बता दें कि धानापुर ब्लॉक क्षेत्र से कुल 51जोड़ा लाभार्थियों ने विवाह हेतु पंजीकरण कराया। एक ने किसी कारण से पंजीकरण स्थगित करा लिया। एक अपात्र पाया गया। दो अनुपस्थित रहे। कार्यक्रम में 47 जोड़े उपस्थित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका विवाह संपन्न कराया गया।
इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से पूरा प्रांगण गूंज उठा। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्य अतिथिगणो और जनप्रतिनिधियो ने पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया।
इस दौरान एडीओ समाज कल्याण सौरभ सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के तहत लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष होनी अनिवार्य है। सभी दुल्हन के बैंक खाते में 64,000 रुपये सीधे भेजे जाते हैं। इसके अतिरिक्त 21,000 रुपये का सामान उपहार रूप मे दी जाती है। इसमे 15,000 रुपये खानपान व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए गए है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना से गरीब बेटियों की हांथ पीले करने मे वरदान साबित हो रही है। इससे परिजनो को काफी सहुलियत मिलती है। कहा कि इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के आयोजन और आर्थिक मदद के लिए कुल एक लाख रुपये का लाभ दिया जाता है।
इस अवसर पर बीडीओ राकेश कुमार मिश्र, राजेश कुमार सिंह, कमलाकांत मिश्र, हृदय नारायण तिवारी, महेंद्र पांडेय, डॉ.अरविंद कुमार मिश्र, रमेश द्विवेदी, रामजी कुशवाहा, श्रीराम सिंह, राजन कुमार, दयाल शरण श्रीवास्तव, विजय शंकर आदि मौजूद रहे।







