स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तर प्रदेश की लखनऊ इकाई ने जनपद हापुड़ से ₹1 लाख के इनामी वांछित अपराधी रोहित को गिरफ्तार किया है
आरोपी पर गैंगस्टर समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं STF ने उसे पिलखुवा थाना क्षेत्र के बंद फाटक के पास से गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात में शामिल होने की बात भी स्वीकार की
आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है







