मीरजापुर,
ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन और ₹310 नकद बरामद हुए हैं बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मां विंध्यवासिनी धाम विभिन्न घाटों रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में श्रद्धालुओं व यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उन्हें अलग-अलग लोगों को बेच देते थे।
पुलिस ने बताया कि गिरोह चोरी के मोबाइल बेचने के लिए एकत्र हुआ था, तभी सभी को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार आरोपियों में समीर सरोज, पंकज कुमार, रोशन सरोज, मोहित सरोज, विकास विश्वकर्मा समेत दो बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है,







