आराजी लाइन ब्लॉक में ग्राम सचिवों और पंचायत सहायकों की समीक्षा बैठक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब

आराजी लाइन ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव और जिला मलेरिया अधिकारी शरद पांडेय की उपस्थिति में समस्त ग्राम सचिव एवं पंचायत सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में खंड विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, रिचार्ज पिट निर्माण, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के चयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जीरो पॉवर्टी योजना के तहत चयनित सभी पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने के निर्देश दिए।

बीडीओ ने ग्राम पंचायत के प्रत्येक परिवार से एक महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने का भी आदेश दिया।वहीं जिला मलेरिया अधिकारी शरद पांडेय ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में झाड़ी कटाई, नाली सफाई, एंटी लारवा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए।

साथ ही संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।बैठक में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, जीआरएस, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।