सकलडीहा
क्षेत्र के रानेपुर गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित सिंह ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों के साथ केक काटा और मिठाई वितरित की।अमित सिंह ने रक्षा मंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह का समाज और देश के लिए अहम योगदान रहा है।
सिंह ने बताया कि राजनाथ सिंह ने देश के विभिन्न पदों पर रहते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रक्षा मंत्री इसी चन्दौली जिले के चकिया क्षेत्र के भभौरा गांव के मूल निवासी हैं।
अमित सिंह ने कहा कि यह जिले का सौभाग्य है कि यहां से निकले रक्षा मंत्री ने शिखर पर पहुंचकर अपना स्थान बनाया, जबकि वे एक सामान्य परिवार से थे। इस दौरान उन्होंने केक काटकर लोगों को खिलाया और मिठाई बांटी।
इस मौके पर अमित सिंह के साथ समाजसेवी दुर्गेश सिंह, श्यामनरायन राय, रमेश राम, शिवकुमार, अवधेश यादव, अजय राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445