सकलडीहा,
डा.आम्बेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजापुर की ओर से गुरूवार को नरैना गांव में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नरैना गांव के छात्र धर्मसेतु पांडेय का चयन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। इसे लेकर गांव से लेकर शिक्षकों ने मिठाई और माला पहनाकर बधाई दिया।
नरैना गांव के छात्र धर्म सेतु पांडेय का प्रारंभिक शिक्षा भोजापुर स्थित डॉ. अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हुआ था। इसके बाद उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एम.टेक. की उपाधि हासिल की। छात्र का चयन आईआईटी रुड़की में पीएचडी के लिए होने पर विद्यालय के शिक्षक सहित पूर्व असिस्टेंट कमिश्नरआर. के. प्रसाद ने बुके और मालाफूल से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिले के लिये गौरव की बात है। छात्र का चयन अन्य छात्रों के लिये प्रेरणास्रोत है। शिक्षक सहित ग्रामीणों ने छात्र के चयन पर बधाई दिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य रवि कुमार,लीलावती पांडेय, शिक्षक चिंता देवी, रमेश, पंकज, अमित, राजीव और संदीप उपस्थित थे।







