वाराणसी
वाराणसी के मण्डुवाडीह थाना पुलिस ने बीएलडब्ल्यू अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), तीन जिंदा कारतूस (.315 बोर), 420 रुपये नकद तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हिमांशु तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी नारायणपुर थाना थरवई, जनपद प्रयागराज तथा शिवम सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी खपटिहां थाना हंडिया सैदाबाद, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है।
दोनों के खिलाफ थाना मण्डुवाडीह में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई उ0नि0 प्रवीण सचान, उ0नि0 विशाल सिंह, उ0नि0 ऋषभ शुक्ला तथा फैंटम-48 व फैंटम-46 की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।







