सकलडीहा,
सकलडीहा में शाम होते ही सुबह तक छोटी बड़ी वाहन सड़क के किनारे खड़ी हो जाती है। जिससे आये दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सुबह का स्कूल होने के कारण बच्चों को सड़क पर खड़ा होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। वाहनों के खड़ा होने से बच्चों को सड़क पार करना पड़ता है। इसके बाद भी यातायात पुलिस से लेकर स्थानीय पुलिस अनजान बनी हुई है। जबकि लगातार सड़क दुर्घटना को लेकर पेट्रोल पंप और ढ़ाबा संचालकों को निर्देशित किया जाता है।
सकलडीहा चहनिया मार्ग से लेकर सकलडीहा कमालपुर और धानापुर मार्ग पर मेाटर मिस्त्री की छोटी बड़ी वाहन खड़ा करके काम करते है। इसके अलावा दुकानदारों की बड़ी वाहन रात में खड़ी हो जाती है। सुबह मजदूरों के आने के बाद वाहन हटती है। जबकि इस मार्ग पर बलुआ और सैदपुर से होकर बालू गिट्टी सिमेंट सहित अन्य सामान लेकर आने जाने वाली वाहनों की लम्बी कतार सुबह से शाम तक लगा रहता है।
फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान जगह जगह डिवाडर का निर्माण अधूरा है। डिवाडर पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। पशुओं से लेकर लोग बेखौफ सड़क पार करते है। स्कूल खुलने पर बच्चों को सड़क पार करके स्कूली वाहन पकड़ना पड़ता है। ऐसे में अभिभावक सहित बच्चों को जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता है। इसके बाद भी यातायाता पुलिस से लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोग अनजान है। सड़क पर सर्विस रोड नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। नालों पर भी पटरी दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण कर लिया गया है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







